Sunday, 30 January 2022

e-SHRAM Card : रेजिस्ट्रेशन कैसे करें और कब तक आयेंगे आपके खाते मे ₹1000 रुपए । RajputTechnics

 


ई श्रम कार्ड के ₹1000 आए या नहीं ऐसे चेक करें


 श्रम कार्ड का नाम तो सभी ने सुना ही होगा और शायद आपने भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराया होगा, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कि हर श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों के खाते में ₹1000 की राशि सरकार ने देने का वादा किया था। श्रम कार्ड रखने वाले व्यक्तियों के खाते में 2021 दिसंबर में पहली किस्त का रुपया डाल दिया गया था। क्या यह राशि आपके खाते में अभी तक आई है या नहीं आई है इसे आप अपने घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। यहां पर हमने विस्तार से बताया है।



 नया श्रम कार्ड घर बैठे कैसे बनाएं?


 अब आप अपना ही श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन घर पर अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। उसके लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा जो कि नीचे दी गई है इ श्रम कार्ड कौन-कौन व्यक्ति बनवा सकता है अभी आपको जानकारी मिल जाएगी? श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं वहां पर आपका ही श्रम कार्ड आसानी से बन जाएगा इसके अलावा अगर आप अपने मोबाइल से अपना ही श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यह पोस्ट पूरी अंत तक पढ़िए और पूरी जानकारी समझ लीजिए।

E-Shram Card


 कौन-कौन से व्यक्ति श्रम कार्ड बनवा सकते हैं?



 वैसे तो कोई भी भारतीय नागरिक ही श्रम कार्ड को बनवा सकता है लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो कि मजदूरी का कार्य करते हैं इसके अंतर्गत यह लोग मुख्य रूप से आते हैं धोबी दर्जी रिक्शा चालक दूध बेचने वाले खेती करने वाले किसान या अन्य किसी भी प्रकार के मजदूर हैं तो आपको उसका लाभ मिलेगा । सरकार ने बताया है कि वो सभी व्यक्ति जोकि मजदूरी की श्रेणी में आते हैं उन सभी की श्रम कार्ड रखने वाले व्यक्तियों को ₹1000 की राशि प्रतिमाह दी जाएगी यह प्रक्रिया कोरोनावायरस के चलते सरकार ने शुरू की है जिससे कोई भी मजदूर अपना भरण-पोषण आसानी से कर सके।




 किन लोगों को इस श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा? 



 यह कार्ड केवल मुख्य रूप से श्रमिकों के लिए ही है लेकिन कई लोग इसका रजिस्ट्रेशन मजदूर नहीं है फिर भी करवा रहे हैं। ऐसे लोग जो रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और मजदूर नहीं है। तो उन व्यक्तियों को ही श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिल पाएगा। यदि कोई छात्र अपनाए श्रम कार्ड बनवा लेता है और वह अभी अध्ययन कर रहा है किसी भी कॉलेज में और स्कॉलरशिप का फॉर्म भरता है तो वह स्कॉलरशिप पानी से वंचित रह सकता है क्योंकि एक साथ दोनों कार्य नहीं हो सकते हैं या तो वह पढ़ाई कर सकता है या फिर वह मजदूरी कर सकता है इसलिए सरकार उन व्यक्तियों को इसका लाभ नहीं देगी इसी तरह जो किसान भाई। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो उन व्यक्तियों को भी श्रम कार्ड में ₹1000 की राशि नहीं मिलेगी। क्योंकि किसान केवल किसान सम्मान निधि योजना का ही लाभ ले सकता है? ऐसे ही कुछ अन्य व्यक्ति जो व्यापार करते हैं और उनके पास ही श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन है तो वह भी इसका लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।



 अभी तक पैसे आए हैं या नहीं ऐसे चेक करें

 इसके लिए आपको सरकार की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आप अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर देकर अपने खाते की धनराशि चेक कर सकते हैं इसके लिए आप सरकारी साइट पी एफ एम एस पर चेक कर सकते हैं यहाँ पर आपको सरकार द्वारा डाले गए पैसे का लेखा जोखा मिल जायेगा ।

Friday, 28 January 2022

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त नहीं आई तो करें ये काम, फटाफट मिलेगा आपका पैसा



PM Kisan Samman Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुरुआत में ही दसवीं किस्त (पीएम किसान सम्मान निधि) की जारी कर दी थी। सम्मान निधि की दसवीं किस्त में लगभग 10.09 करोड किसानों के बैंक खाते में 20946 करोड रुपए की  धनराशि जमा की गई थी। लेकिन फिर भी कई किसान भाई ऐसे रह गए हैं जिनके बैंक खाते में अभी तक धनराशि जमा नहीं हो पाई है। प्रधानमंत्री की इस योजना के तहत देश के प्रत्येक किसान को इसका लाभ मिलना था। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को ₹6000 की राशि उसकी आर्थिक सहायता के लिए दी जाती थी। जिन कृषि भाइयों को अभी तक  10वी किस्त नहीं आई है बे अपने जिला अधिकारी ब हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर  18011 55 266 पर संपर्क कर सकते हैं। या अन्य हेल्प लाइन नंबर 0 12060 2510 9 और ईमेल भी कर सकते हैं  pmkisan-ict@gov.in। 

अब आप किसी भी स्थान से अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल साइट पीएम किसान डॉट गवर्नमेंट डॉट इन pmkishan. gov. inपर जाएं।

 फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें।

 अब बेनेफिशरी स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

 अब एक नया पेज खुल कर सामने आएगा।

 यहां पर अब आप अपना आधार नंबर या फिर बैंक खाता नंबर डालकर गेट स्टेटस GET DATA पर क्लिक करें।

 अब आपके सामने आपकी सभी किस्तों का विवरण आ जाएगा। (यहां पर अपना बैंक या फिर आधार नंबर सही से दर्ज करें) 


सम्मान निधि किस्त नहीं आने का कारण

 आपकी आधार और आपके बैंक खाते में नाम  एक होना चाहिए।

 आधार में दी गई जन्म तारीख और बैंक खाते में दी गई जन्म तारीख समान होनी चाहिए।

 बैंक खाता और आधार नंबर सही से दर्ज होना।

 आधार और बैंक खाता मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।


यदि किसी भी रिकॉर्ड में गलती पाई जाती है तो आप उसमें सुधार भी करवा सकते हैं इसके लिए आपको  कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी (csc) पर जाकर  अपने उस डॉक्यूमेंट को दे सकते हैं जिसमें आपको गड़बड़ी नजर आती है। इसके अलावा आप वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक खाते या आधार  नंबर में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट पीएम किसान डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर जाकर ऊपर में फार्मर कॉर्नर में जाकर बेनेफिशरी स्टेटस पर क्लिक करना है यहां आपको आधार नंबर अकाउंट नंबर फोन नंबर जन्मतिथि। के ऑप्शन नजर आएंगे। यहां आप दोबारा से चेक कर सकते हैं कि आपका आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर सही है या नहीं।

Wednesday, 26 January 2022

E-Shram Card से किस किस को मिलेगा लाभ? ई-श्रम पोर्टल की पूरी जानकारी



e-Shram : ई श्रम पोर्टल पर करोड़ों श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भारत सरकार की तरफ से बीते साल में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक मजबूती देने के लिए पोर्टल को शुरू किया गया था। ई श्रम योजना के तहत सरकार देश के करीब 38 करोड़ श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन कराए जाने हैं। ताकि सभी लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। भारत सरकार की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ अन्य राज्य सरकारों ने श्रम कार्ड धारकों के अकाउंट में ₹1000 की नगद राशि भेजी है। चलिए अब हम जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से कौन-कौन से अन्य लाभ दिए जाते हैं। 


 इस स्कीम के तहत केंद्र और राज्य सरकार की स्कीम का लाभ सीधा खाताधारकों के खाते में पहुंचाया जाएगा इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा तथा अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यदि किसी कारणवश कोई श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो ऐसे में ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। ई-श्रम कार्ड के जरिए लोगों को घर बनवाने में आर्थिक मदद दी जाएगी तथा उनका इलाज कराने में भी सहायता की जाएगी। भारत सरकार ई-श्रम कार्ड के जरिए सभी लाभार्थियों को आगे चलकर पेंशन देने के लाभ की भी तैयारी कर रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के सीधे खाते में पहुंचाया जाएगा जिससे कोई भी बीच में उनका हक ना छीन सके।



 अब ऐसे में एक प्रश्न यह उठता है कि क्या किसानों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा या नहीं तो चलिए जानते हैं?

क्या किसान भी ई-श्रम पोर्टल का लाभ ले सकते हैं?

 सरकार के श्रम पोर्टल पर साफ किया गया है कि कोई ऐसा किसान जिसके पास उसकी खुद की भूमि नहीं है अर्थात भूमिहीन किसानों को इसका लाभ मिलेगा वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा जिन किसानों के पास उनकी खुद की जमीन है वह किसान इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते।

Monday, 24 January 2022

वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर गलती से भी न भेजें ये मैसेज, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

कोलकाताः वॉट्सऐप और टेलीग्राम आज लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कई बार ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपके लिए कई मायनों में सेफ नहीं होते। आइये आपको बताते हैं सरकार ने इसे लेकर क्या गाइडलाइंस जारी की हैं। सरकार ने अधिकारियों को सोशल मीडिया ऐप के जरिये गोपनीय डेटा या पेपर वर्क शेयर नहीं करने के लिए कहा है। केंद्र की नई गाइडलाइन्स सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं। इसमें गोपनीय डेटा शेयर करने के लिए वॉट्सऐप, टेलीग्राम या दूसरे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया गया है।


वॉट्सऐप-टेलीग्राम के अलावा इन ऐप पर भी मनाही


सरकार ने कर्मचारियों के लिए ये गाइडलाइंस सुरक्षा के लिहाज से जारी की हैं क्योंकि इन ऐप्स के सर्वर दुनिया भर के निजी कॉर्पोरेशन द्वारा हैंडल किए जा रहे हैं। ऐसे में भारत विरोधी ताकतें डेटा के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। यह आदेश अमेजन एलेक्सा, एप्पल होमपोड, गूगल मीट, जूम, और कई अन्य ऐप के इस्तेमाल को लेकर भी है।

Sunday, 23 January 2022

खुशखबरीः पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 6000 से बढकर 8000 रुपये हो सकती है, फटाफट चेक करें अपडेट

PM kisan Yojana



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 1 फरवरी 2022 को केंद्र सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेगी। कोरोना संक्रमण के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था के बीच इस बार का ये बजट बेहद खास है।


दरअसल, आम जनता को इस बजट से बहुत उम्मीदें हैं। साल 2021 में महंगाई ने नया कीर्तिमान बनाया है। ऐसे में लोग इस आशा में हैं कि बजट में उन्हें सरकार की तरफ से कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं, बताया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ा बड़ा ऐलान कर सकती है। ऐसे में, अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। आइए जानते है कि बजट 2022 में पीएम किसान योजना से जुड़ी कौन-कौन सि घोषणाओं की उम्मीद है।

सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार आगामी बजट 2022 में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ा सकती है। इसके लिए पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है, लेकिन अब तक ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस बजट में इस योजना की राशि बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।

गौरतलब है कि अब तक किसानों के खाते में 6 हजार रुपये सालाना भेजा जाता है जो 3 किस्तों में दिया जाता है। बताया जा रहा है कि आने वाले फाइनेंशियल ईयर से ये राशि 6 हजार से बढ़ कर 8 हजार रुपये हो सकते हैं। यानी तब किसानों को 2,000 रुपये की साल में 4 किस्तें दी जा सकती हैं।

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में सीधे जाती है जिससे किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिलती है। महंगाई के इस दौर में अगर ये राशि बढ़ती है तो निश्चित ही किसानों को थोड़ी आर्थिक राहत जरूर मिलेही। दरअसल, महंगाई के बढ़ने से खेती के लिए यूज होने वाले बीज, खाद और डीजल की कीमत भी लगातार बढ़ रही है।ऐसे में पीएम किसान में होने वाली बढ़ोतरी किसानों को राहत जरूर देगी।

गौरतलब है कि इसी वर्ष एक जनवरी 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 10 वीं किस्त जारी की थी। इससे 13 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 20,900 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे।

किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन । पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम आवेदन प्रक्रिया | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Form | किसान सम्मान निधि स्कीम प्रधानमंत्री पंजीकरण

1 फरवरी 2019 को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में मुहैया करवाई जाएगी। वह सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन उपलब्ध है वह Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। इस लेख के माध्यम से आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवेदन प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको PM Kisan Samman Nidhi scheme का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी इस लेख के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

Kisan Samman Nidhi Yojana

इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि 6000 रूपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के माध्यम से 2000 रूपये की तीन किश्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जा रही है | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 के अंतर्गत 12 करोड़ छोटे तथा सीमांत किसानो को शामिल किया जायेगा | इस योजना के तहत लगने वाली कुल लागत 75 ,000 करोड़ रूपये है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिये 2.25 करोड़ लाभार्थी किसानो को 31 मार्च 2019 को सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पहली किश्त मिल भी चुकी है |


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हुए बदलाव

आधार कार्ड अनिवार्य:- दोस्तों यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

जोत की सीमा खत्म:- जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तब इस योजना में केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया गया था जिनके पास 2 हेक्टेयर या फिर 5 एकड़ खेती योग्य जमीन है। अब केंद्र सरकार द्वारा यह सीमा खत्म कर दी गई है।

स्टेटस जानने की सुविधा:- अब आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपने आवेदन का स्टेटस खुद जान सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार नंबर या मोबाइल नंबर या बैंक खाता होना चाहिए। जिसकी मदद से आप अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

खुद रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा:- जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तो इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन घर बैठे खुद करा सकता है।

किसान क्रेडिट कार्ड:- वे सभी किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया है उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है। जिससे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में आसानी होगी। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल पर पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त (PM KISAN 10th Installment) जारी की थी. PM Kisan की दसवीं किस्त के रूप में 10.09 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 20,946 करोड़ रुपये जारी किए गए. लेकिन बहुत से किसान ऐसे हैं जिनके खाते में अभी भी पैसे नहीं पहुंचे हैं.

पीएम किसान स्कीम योजना के तहत देश के प्रत्येक किसान को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है. यह राशि 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है.
जिन किसानों को 10वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं वे सरकारी हेल्पलाइन नंबर और अपने जिले के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. हालांकि सरकार ने भी PM किसान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए या समस्या होने पर शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी उपलब्ध कराई गई है. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 011-24300606 पर भी संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.

Saturday, 18 September 2021

किसानों के लिए जरूरी खबर! अगर खाते में अभी तक नहीं आए 2000 रुपये, तो इस तरह करें क्लेम, जानें प्रोसेस?


 नई दिल्ली. अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan samman nidhi scheme) का लाभ लेते हैं लेकिन किस्त का पैसा अभी तक आपके खाते में नहीं आया है तो यह खबर आपके काम की है. आपको बता दें लाभार्थियों के डॉक्युमेंट पूरे न होने की वजह से या फिर आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती होने की वजह से इन लोगों का पैसा अटका हुआ है. अगर ऐसा कुछ भी तो इसको फटाफट सुधार लें वरना आपके खाते में आगे की किस्तों के पैसे भी नहीं आएंगे.

किसी भी सहायता के लिए क्लिक करें  PM किसान समस्या समाधान



जानें कब कब आती हैं किस्तें?किसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपये 3 किस्तों में भेजे जाते हैं. हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त आती है. PM Kisan पोर्टल के मुताबिक, स्कीम की पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते में पहुंचती है. तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है.





किन कारणों से अटक जाता है पैसा?>> बैंक अकाउंट और आधार में अलग अलग नाम होने पर>> IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर ठीक न होने पर>> किसान का नाम ENGLISH में होना जरूरी है.>> गांव के नाम लिखने में अगर गलती हुई है तो भी पैसा अटक जाएगा.


किस्त न मिलने पर यहां करें शिकायतसबसे पहले आपके अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करना होगा और उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी. अगर आपकी बातें ये लोग नहीं सुनते हैं तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं. आपको बता दें कि सोमवार से शुक्रवार तक पीएम किसान हेल्प डेस्क (PM KISAN Help Desk) के ई मेल (Email) pmkisan ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. वहां से भी न बात बने तो इस सेल के फोन नंबर 011 23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें.


मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क>> पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266>> पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261>> पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401>> पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011 24300606>> पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120 6025109>> ई मेल आईडी: pmkisan ict@gov.in



इस तरह चेक करें अपने पैसे का स्टेटसस्टेप 1. सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.स्टेप 2. यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा.स्टेप 3. यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब नया पेज खुल जाएगा.स्टेप 4. नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए.स्टेप 5. आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए. इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें.स्टेप 6. यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी. यानी कौन सी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई.

Monday, 16 August 2021

PM Kisan 9वीं किस्त transfer हो चुकी | अगर आपका पैसा नही आया है तो ऐसे करें समाधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 9वीं किस्त को जारी किया था। नैवीं किस्त में सरकार के द्वारा 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

 कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने किसानों को काफी राहत देने का काम किया है। अगर आप किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानो में शामिल हैं और किसी वजह से अभी तक आपके खाते में 9वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान योजना के लिए बनाई गई Toll Free हेल्पलाइन नंबर की सुविधा के जरिए PM Kisan Scheme जुड़ी अपनी किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। 
 किसी भी समस्या या सहायता के लिए PM किसान App अभी Download करें 👇 

                        Download Now                     


 साथ ही इसके द्वारा आप यह जानकारी भी हासिल कर सकते हैं कि किन कारणों से आपके खाते में धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पाई है। 


 PM Kisan हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क



PM Kisan Scheme योजना का लाभार्थी होने के बाद भी यदि आपके खाते में इसकी 9वीं किस्त नहीं आई है तो आप पीएम किसान के Toll Free नंबर 1800115526 पर कॉल करके अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। PM Kisan Scheme से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए या फिर किसी भी तरह की शिकायत या पूछताछ के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या Toll Free नंबर 1800115526 पर भी कॉल के जरिए बात कर सकते हैं। इसके अलावा आप कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए नंबर 011-23381092 पर भी कॉल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। आप इस बात ध्यान जरूर रखें कि आपका आधार कार्ड PM Kisan Scheme से जुड़ा होना चाहिए, यदि ऐसा नहीं है तो आपके खाते में किस्त की रकम नहीं आएगी, क्योंकि इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य बना दिया गया है। इस योजना के तहत हर किस्त में 2,000 रुपये प्राप्त होते हैं।