Showing posts with label E shram Card. Show all posts
Showing posts with label E shram Card. Show all posts

Sunday, 30 January 2022

e-SHRAM Card : रेजिस्ट्रेशन कैसे करें और कब तक आयेंगे आपके खाते मे ₹1000 रुपए । RajputTechnics

 


ई श्रम कार्ड के ₹1000 आए या नहीं ऐसे चेक करें


 श्रम कार्ड का नाम तो सभी ने सुना ही होगा और शायद आपने भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराया होगा, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कि हर श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों के खाते में ₹1000 की राशि सरकार ने देने का वादा किया था। श्रम कार्ड रखने वाले व्यक्तियों के खाते में 2021 दिसंबर में पहली किस्त का रुपया डाल दिया गया था। क्या यह राशि आपके खाते में अभी तक आई है या नहीं आई है इसे आप अपने घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। यहां पर हमने विस्तार से बताया है।



 नया श्रम कार्ड घर बैठे कैसे बनाएं?


 अब आप अपना ही श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन घर पर अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। उसके लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा जो कि नीचे दी गई है इ श्रम कार्ड कौन-कौन व्यक्ति बनवा सकता है अभी आपको जानकारी मिल जाएगी? श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं वहां पर आपका ही श्रम कार्ड आसानी से बन जाएगा इसके अलावा अगर आप अपने मोबाइल से अपना ही श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यह पोस्ट पूरी अंत तक पढ़िए और पूरी जानकारी समझ लीजिए।

E-Shram Card


 कौन-कौन से व्यक्ति श्रम कार्ड बनवा सकते हैं?



 वैसे तो कोई भी भारतीय नागरिक ही श्रम कार्ड को बनवा सकता है लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो कि मजदूरी का कार्य करते हैं इसके अंतर्गत यह लोग मुख्य रूप से आते हैं धोबी दर्जी रिक्शा चालक दूध बेचने वाले खेती करने वाले किसान या अन्य किसी भी प्रकार के मजदूर हैं तो आपको उसका लाभ मिलेगा । सरकार ने बताया है कि वो सभी व्यक्ति जोकि मजदूरी की श्रेणी में आते हैं उन सभी की श्रम कार्ड रखने वाले व्यक्तियों को ₹1000 की राशि प्रतिमाह दी जाएगी यह प्रक्रिया कोरोनावायरस के चलते सरकार ने शुरू की है जिससे कोई भी मजदूर अपना भरण-पोषण आसानी से कर सके।




 किन लोगों को इस श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा? 



 यह कार्ड केवल मुख्य रूप से श्रमिकों के लिए ही है लेकिन कई लोग इसका रजिस्ट्रेशन मजदूर नहीं है फिर भी करवा रहे हैं। ऐसे लोग जो रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और मजदूर नहीं है। तो उन व्यक्तियों को ही श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिल पाएगा। यदि कोई छात्र अपनाए श्रम कार्ड बनवा लेता है और वह अभी अध्ययन कर रहा है किसी भी कॉलेज में और स्कॉलरशिप का फॉर्म भरता है तो वह स्कॉलरशिप पानी से वंचित रह सकता है क्योंकि एक साथ दोनों कार्य नहीं हो सकते हैं या तो वह पढ़ाई कर सकता है या फिर वह मजदूरी कर सकता है इसलिए सरकार उन व्यक्तियों को इसका लाभ नहीं देगी इसी तरह जो किसान भाई। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो उन व्यक्तियों को भी श्रम कार्ड में ₹1000 की राशि नहीं मिलेगी। क्योंकि किसान केवल किसान सम्मान निधि योजना का ही लाभ ले सकता है? ऐसे ही कुछ अन्य व्यक्ति जो व्यापार करते हैं और उनके पास ही श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन है तो वह भी इसका लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।



 अभी तक पैसे आए हैं या नहीं ऐसे चेक करें

 इसके लिए आपको सरकार की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आप अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर देकर अपने खाते की धनराशि चेक कर सकते हैं इसके लिए आप सरकारी साइट पी एफ एम एस पर चेक कर सकते हैं यहाँ पर आपको सरकार द्वारा डाले गए पैसे का लेखा जोखा मिल जायेगा ।

Wednesday, 26 January 2022

E-Shram Card से किस किस को मिलेगा लाभ? ई-श्रम पोर्टल की पूरी जानकारी



e-Shram : ई श्रम पोर्टल पर करोड़ों श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भारत सरकार की तरफ से बीते साल में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक मजबूती देने के लिए पोर्टल को शुरू किया गया था। ई श्रम योजना के तहत सरकार देश के करीब 38 करोड़ श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन कराए जाने हैं। ताकि सभी लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। भारत सरकार की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ अन्य राज्य सरकारों ने श्रम कार्ड धारकों के अकाउंट में ₹1000 की नगद राशि भेजी है। चलिए अब हम जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से कौन-कौन से अन्य लाभ दिए जाते हैं। 


 इस स्कीम के तहत केंद्र और राज्य सरकार की स्कीम का लाभ सीधा खाताधारकों के खाते में पहुंचाया जाएगा इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा तथा अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यदि किसी कारणवश कोई श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो ऐसे में ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। ई-श्रम कार्ड के जरिए लोगों को घर बनवाने में आर्थिक मदद दी जाएगी तथा उनका इलाज कराने में भी सहायता की जाएगी। भारत सरकार ई-श्रम कार्ड के जरिए सभी लाभार्थियों को आगे चलकर पेंशन देने के लाभ की भी तैयारी कर रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के सीधे खाते में पहुंचाया जाएगा जिससे कोई भी बीच में उनका हक ना छीन सके।



 अब ऐसे में एक प्रश्न यह उठता है कि क्या किसानों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा या नहीं तो चलिए जानते हैं?

क्या किसान भी ई-श्रम पोर्टल का लाभ ले सकते हैं?

 सरकार के श्रम पोर्टल पर साफ किया गया है कि कोई ऐसा किसान जिसके पास उसकी खुद की भूमि नहीं है अर्थात भूमिहीन किसानों को इसका लाभ मिलेगा वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा जिन किसानों के पास उनकी खुद की जमीन है वह किसान इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते।