Sunday, 30 January 2022

e-SHRAM Card : रेजिस्ट्रेशन कैसे करें और कब तक आयेंगे आपके खाते मे ₹1000 रुपए । RajputTechnics

 


ई श्रम कार्ड के ₹1000 आए या नहीं ऐसे चेक करें


 श्रम कार्ड का नाम तो सभी ने सुना ही होगा और शायद आपने भी इसमें रजिस्ट्रेशन कराया होगा, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कि हर श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों के खाते में ₹1000 की राशि सरकार ने देने का वादा किया था। श्रम कार्ड रखने वाले व्यक्तियों के खाते में 2021 दिसंबर में पहली किस्त का रुपया डाल दिया गया था। क्या यह राशि आपके खाते में अभी तक आई है या नहीं आई है इसे आप अपने घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। यहां पर हमने विस्तार से बताया है।



 नया श्रम कार्ड घर बैठे कैसे बनाएं?


 अब आप अपना ही श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन घर पर अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। उसके लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा जो कि नीचे दी गई है इ श्रम कार्ड कौन-कौन व्यक्ति बनवा सकता है अभी आपको जानकारी मिल जाएगी? श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं वहां पर आपका ही श्रम कार्ड आसानी से बन जाएगा इसके अलावा अगर आप अपने मोबाइल से अपना ही श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यह पोस्ट पूरी अंत तक पढ़िए और पूरी जानकारी समझ लीजिए।

E-Shram Card


 कौन-कौन से व्यक्ति श्रम कार्ड बनवा सकते हैं?



 वैसे तो कोई भी भारतीय नागरिक ही श्रम कार्ड को बनवा सकता है लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो कि मजदूरी का कार्य करते हैं इसके अंतर्गत यह लोग मुख्य रूप से आते हैं धोबी दर्जी रिक्शा चालक दूध बेचने वाले खेती करने वाले किसान या अन्य किसी भी प्रकार के मजदूर हैं तो आपको उसका लाभ मिलेगा । सरकार ने बताया है कि वो सभी व्यक्ति जोकि मजदूरी की श्रेणी में आते हैं उन सभी की श्रम कार्ड रखने वाले व्यक्तियों को ₹1000 की राशि प्रतिमाह दी जाएगी यह प्रक्रिया कोरोनावायरस के चलते सरकार ने शुरू की है जिससे कोई भी मजदूर अपना भरण-पोषण आसानी से कर सके।




 किन लोगों को इस श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा? 



 यह कार्ड केवल मुख्य रूप से श्रमिकों के लिए ही है लेकिन कई लोग इसका रजिस्ट्रेशन मजदूर नहीं है फिर भी करवा रहे हैं। ऐसे लोग जो रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और मजदूर नहीं है। तो उन व्यक्तियों को ही श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिल पाएगा। यदि कोई छात्र अपनाए श्रम कार्ड बनवा लेता है और वह अभी अध्ययन कर रहा है किसी भी कॉलेज में और स्कॉलरशिप का फॉर्म भरता है तो वह स्कॉलरशिप पानी से वंचित रह सकता है क्योंकि एक साथ दोनों कार्य नहीं हो सकते हैं या तो वह पढ़ाई कर सकता है या फिर वह मजदूरी कर सकता है इसलिए सरकार उन व्यक्तियों को इसका लाभ नहीं देगी इसी तरह जो किसान भाई। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो उन व्यक्तियों को भी श्रम कार्ड में ₹1000 की राशि नहीं मिलेगी। क्योंकि किसान केवल किसान सम्मान निधि योजना का ही लाभ ले सकता है? ऐसे ही कुछ अन्य व्यक्ति जो व्यापार करते हैं और उनके पास ही श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन है तो वह भी इसका लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।



 अभी तक पैसे आए हैं या नहीं ऐसे चेक करें

 इसके लिए आपको सरकार की सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आप अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर देकर अपने खाते की धनराशि चेक कर सकते हैं इसके लिए आप सरकारी साइट पी एफ एम एस पर चेक कर सकते हैं यहाँ पर आपको सरकार द्वारा डाले गए पैसे का लेखा जोखा मिल जायेगा ।

No comments:

Post a Comment